PM Narendra Modi ने लॉन्च किया मेरा भारत, मेरा परिवार चुनावी कैंपेन, देखें VIDEO

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इसका वीडियो PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार।

0
308

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) अपने चुनावी कैंपेन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इसका वीडियो PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार।

ये भी पढ़े : New Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत, जानें पूरा मामला

पीएम मोदी ने लॉन्च किया चुनावी कैंपेन
पीएम मोदी ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर लिखा- ‘मेरा भारत, मेरा परिवार।’

बता दें कि इस कैंपेन वीडियो में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का भी जिक्र किया गया है। इस कैंपेन को ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ नाम दिया गया है।

ये भी पढ़े : यूपी में महिला SDM से ऑनलाइन फ्रॉड, ऑनलाइन मंगाए 30 हजार के मेडिकल उपकरण…डिलिवरी बॉय दे गया नैपकीन

पीएम मोदी के समर्थन में बदला सोशल मीडिया अकाउंट का ‘बायो’
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी ने लालू प्रसाद के बयान पर हमला बोला और पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट का ‘बायो’ चेंज कर लिया था। बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here