न्यूज लिंक, संवाददाता। ‘देश के इतिहास में आपातकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा’, पीएम मोदी ने कही बड़ी बात कहीं। देश में आपातकाल लगाए जाने के 48 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया था।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और देश में लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने के लिए काम किया। आपातकाल हमारे देश के इतिहास का कभी ना भूला जा सकने वाला समय है, जो संविधान के मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है।’ बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल मिस्त्र के दौरे पर हैं।

