Mann Ki Baat: बिपरजॉय में नुकसान के बाद भी कच्छ ने किया मुकाबला, मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने और ये कहा

0
164

न्यूज लिंक संवाददाता। मन की बात की 102वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो या कठिन से कठिन चुनौती, भारत के लोगों की सामूहिक शक्ति से हर चुनौती का हल निकल जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी हमने दो तीन पहले देखा कि देश के पश्चिमी छोर पर चक्रवाती तूफान आया। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश हुईं। साइक्लोन बिपरजॉय ने कच्छ में भारी नुकसान किया लेकिन कच्छ के लोगों ने हिम्मत और तैयारी से इतने खतरनाक तूफान का जिस तरह मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दशक पहले विनाशकारी भूकंप के बाद कहा जाता था कि कच्छ कभी उठ नहीं पाएगा लेकिन आज वही जिला देश के तेजी से विकसित होते जिलों में से एक है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि साइक्लोन बिपरजॉय ने जो तबाही मचाई है, उससे भी कच्छ के लोग बहुत जल्द उभर जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण करने की भी अपील की और यूपी के बांदा जिले के तुलसीराम यादव का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि तुलसीराम जी गांव के लोगों को साथ लेकर इलाके में 40 से ज्यादा तालाब बनवा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here