PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला, बोले- त्रिशूल के आकार की होगी फ्लड लाइट

PM Modi Varanasi Visit: स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम का आकार अर्ध चंद्राकार होगा, जिसमे लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी।

0
385

PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में बनने वाले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रख दी। दोपहर एक बजे सीएम योगी के साथ अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। 30.66 एकड़ में 451 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर पीएम मोदी के साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। इस दौरा पीएम मोदी ने कहा कि स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम का आकार अर्ध चंद्राकार होगा, जिसमे लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी।

मंच से सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

गंजारी स्थित जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी साथ यूपी के तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बटन दबाकर शिलान्यास किया। यहां वीडियो के जरिए स्टेडियम के बारे में बताया गया। इस दौरान 1983 विश्व कप क्रिकेट विजेता टीम से कपिल देव, सुनील गवास्कर, रवि शास्त्री, मदन लाल, रोजर बिन्नी और अन्य दिग्गज खिलाड़ी भी रहे। पीएम मोदी ने कहा कि एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है। दूसरा शिवशक्ति का स्थान काशी में भी है। जब खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका न केवल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत होता है।

30 हजार होगी दर्शकों की क्षमता

इस स्टेडियम के पूरा होने पर 30,000 से ज्यादा लोग यहां बैठकर मैच देख पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा। क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है। जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा। ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है।

ये भी पढ़ें: Cricket World Cup 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, विजेता को मिलेंगे 4 मिलियन डॉलर…उप विजेता की भी होगी बल्ले-बल्ले

पांच हजार महिलाओं से संवाद

लोकसभा और राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने के बाद पीएम पहली बार संस्कृत विश्वविद्यालय में पांच हजार महिलाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले गंजारी से पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन उतरा। वहां से सड़क मार्ग से संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए उनका काफिला रवाना हुआ। पीएम के स्वागत के लिए कई स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस लाइन गेट, सांस्कृतिक संकुल, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा व सिगरा स्थित शास्त्री पार्क प्रमुख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here