न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल और हमास के बीच युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। तमाम देशों के दबाव के बावजूद इजरायल ने अपने रुख पर डटा हुआ है। इजरायल ने स्पष्ट कहा है कि हमास को जड़ से मिटाना है। हमास के लड़ाके भी अपनी जान जोखिम में डालकर युद्ध में डटे हुए हैं। इस बीच आशंका गहराने लगी है कि इजरायल गाजा पट्टी पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है। इजरायल के मंत्री ने ऐसी संभावना जताई है। नेतन्याहू ने मंत्री को कैबिनेट से निलंबित कर दिया है।
नाराज प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
एलियाहू ने तनाव कम करने के लिए कहा, यह स्पष्ट है कि इस्राइल बंदियों को जीवित और अच्छे स्वास्थ्य में वापस लाने के लिए सब कुछ करने के लिए बाध्य है।” खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एलियाहू को सरकारी बैठकों से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया। पीएमओ से जारी बयान में कहा गया है कि एलियाहू युद्धकालीन निर्णय लेने में शामिल सुरक्षा कैबिनेट का हिस्सा नहीं है, न ही उसका इस्लामवादी हमास के खिलाफ युद्ध का निर्देशन करने वाली युद्ध कैबिनेट पर प्रभाव है।
ये भी पढ़े : Virat Kohli ने अपने बर्थडे पर खेली विराट पारी, वनडे में लगाया 49वां शतक, सचिन भी छूटे पीछे
‘उच्चतम मानकों के अनुसार काम करने का सिलसिला जीत तक जारी रखेंगे’
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा- इस तरह की सभी संभावनाओं को खारिज करते हैं। ओत्ज़मा येहुदित पार्टी के एक इजरायली मंत्री अमिहाई एलियाहू के शब्द वास्तविकता से अलग हैं। हम उच्चतम मानकों के अनुसार काम करने का सिलसिला जीत तक जारी रखेंगे।”
‘गाजा में राक्षसों को बचने का स्वयं समाधान ढूंढना चाहिए’
मंत्री ने गाजा पट्टी पर दोबारा कब्जा करने और वहां बस्तियां बहाल करने का भी समर्थन किया। साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि गाजा के इजरायल में आने पर फिलीस्तीनियों का क्या होगा, एलियाहू ने कहा कि “गाजा में राक्षस” “आयरलैंड या रेगिस्तान” में जा सकते हैं और उन्हें खुद ही इसका समाधान ढूंढना चाहिए।
ये भी पढ़े : एम्स के डॉक्टर्स का कमाल! चुंबक की मदद से 7 वर्षीय बच्चे के फेफड़े में फंसी निकाली सुई
उत्तरी पट्टी को अस्तित्व में रहने का कोई अधिकार नहीं-इजरायली मंत्री
टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से इजरायली मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तरी पट्टी को अस्तित्व में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी या हमास का झंडा लहराने वाले किसी भी व्यक्ति को ”धरती पर रहना जारी नहीं रखना चाहिए।”

