उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर तक फिर पहुंची पुलिस,साइस्ता जैनब पर हुआ ऐक्शन और मकान भी हुआ कुर्क

0
289

न्यूज़लिंक हिंदी। अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम की आखरी लोकेशन कटक में मिली हैं, गुड्डू की दिल्ली पुलिस भी तलाश कर रही हैं। फरफ साबिर माफिया अतीक की पत्नी साइस्ता के साथ रहता था। अतीक की हत्या के बाद वह साइस्ता के साथ खुल्दाबाद तक पहुंचा था। कोशाम्बी बॉर्डर पर उसकी आखरी लोकेशन मिली थी।

प्रयागराज के चर्च‍ित उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोप‍ित बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार छह आरोपितों में से दो के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई हुई है। बता दें इस हत्‍याकांड की मुख्‍य आरोप‍ित अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन की भी संपत्‍त‍ि कुर्क की जाएगी।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार अतीक अहमद गिरोह के गुड्डू मुस्लिम और साबिर का मकान शुक्रवार को पुलिस ने कुर्क कर लिया। अदालत के आदेश पर पांच-पांच लाख रुपये के इनामी दोनों भगोड़े अपराधियों के चकिया और मरियाडीह स्थित मकान पर मुनादी भी कराई गई। अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन सहित चार अन्य आरोपितों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

उमेश पाल शूटआउट केस में भी वह झोले से बम निकालकर फूलों की तरह फेंकता नजर आ रहा है,गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम घोषित है, उसके खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर और गोरखपुर जिले में कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

तीनों फरार शूटर्स पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित है, इसके अलावा माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी के खिलाफ भी धूमनगंज थाना पुलिस ने कोर्ट से कुर्की का नोटिस जारी कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here