न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के संभल में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। जिससे एक बार फिर राजनीति की सियासत गरमा गई है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव की दुकान बंद हो चुकी हैं, वे अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ बीजेपी के पीएम नहीं हैं, बल्कि वे हमारे भी पीएम हैं। उन्होंने अच्छा काम किया है तो सराहना होगी, अगर गलत काम किया है तो उसकी अलोचना भी होगी।
समाजवादी पार्टी रामविरोधी पार्टी
आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को संभल के कुरकावली में बीजेपी नेता के पारिवारिक समारोह शामिल होने पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी रामविरोधी पार्टी है, वह हिंदू विरोधी पार्टी है, मंदिर विरोधी है, और कल्कि विरोधी है।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा झूठ बोलते हैं, उनकी दुकान में कोई समान नहीं बचा है और उनकी दुकान बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुपारी ले ली है। अखिलेश यादव को हिंदुओं का एक भी वोट नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Ayodhya News : रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राम मंदिर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गया
उन्होंने ये भी कहा कि वे किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, वह अब ईडी और सीबीआई से डर रहे है। वे गठबंधन का सहारा लेकर अपना घर बचा रहे हैं। इधर द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद दयानिधि मारन के यूपी और बिहार के श्रमिकों के बारे में आपत्तिजनक बयान को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर तंज कसा है।

