Politics: राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- उन्हें इतिहास नहीं मालूम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम। ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मैं उनसे इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता

0
217

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मामले पर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर तंज कसा था, जिसे लेकर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- अमित शाह को इतिहास की जानकारी नहीं है, वो सिर्फ मुद्दों को भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। असली मुद्दा तो जातीय जनगणना और केंद्र में ओबीसी अधिकारी वाला है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम। ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मैं उनसे इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता, उन्हें इसे दोबारा लिखने की आदत है।

जातीय जनगणना पर क्या बोले राहुल गांधी
इसके साथ ही राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है। इस मुद्दे पर वह चर्चा नहीं करना चाहते हैं।

राहुल ने कहा कि वे इससे डरते हैं और दूर भागते हैं। हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें :Kanpur News: इजरायल और हमास के बीच युद्ध को लेकर दो छात्राओ में विवाद, सोशल मीडिया पर मामला जमकर हो रहा वायरल

आपको बता दें, संसद में जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पेश किए जाने के बाद इस पर चर्चा हुई। जहां अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की समस्या के लिए पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेवार ठहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here