Pollution: अभी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रहना होगा सतर्क,पर्यावरण मंत्री गोपल राय ने दिया बयान

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया था। लेकिन बीते दिन हुई बारिश की वजह से प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

0
275

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। जिसके बाद दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया था। लेकिन बीते दिन हुई बारिश की वजह से प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। मैं दिल्ली एनसीआर के लोगों से सतर्क रहने के लिए अपील करता हूं।

सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद भी एक्यूआई 400 के करीब रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में है। आधी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी को पार कर गया। अनुमान है कि दिल्ली में अगले छह दिन तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहेगा। दिल्ली का प्रदूषण स्तर पूरे एनसीआर में सबसे ज्यादा रहा। मंगलवार को हवा की दिशा बदलकर पूर्वोत्तर दिशा से चार किमी प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें :खुशखबरी: किसी भी वक्त Slikyara tunnel से बाहर आ सकते हैं मजदूर, Rescue अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचा, Ambulance अंदर पहुंचीं

आधी दिल्ली में गंभीर हुआ प्रदूषण
सोमवार को आधी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर पर रहा। कई जगहों पर स्थिति खतरनाक रही। यहां प्रदूषण का स्तर 450 को पार कर गया। बोर्ड के मुताबिक सोमवार को अलीपुर में एक्यूआई 415, डीटीयू में 402, आईटीओ में 439, आरके पुरम में 415, पंजाबी बाग में 443, नार्थ कैंपस में 407, नेहरू नगर में 422, पटपड़गंज में 401, अशोक विहार में 448, सोनिया विहार में 434, जहांगीरपुरी में 428, रोहिणी में 426, विवेक विहार में 419, नजफगढ़ में 401, ओखला में 404, वजीरपुर में 452, बवाना में 444 और मुंडका में 457 एक्यूआई दर्ज किया गया।

कोहरा छाने की उम्मीद
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है। इससे मंगलवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। साथ ही तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कोहरा छाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here