Poonam Pandey ALIVE: जिंदा है, मौत का तमाशा करने वाली पूनम पांडे, फर्जी खबर फैलाने के आरोप में FIR की मांग

अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन नहीं हुआ है। उनकी निधन की खबरें झूठी थीं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को उनके मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की खबर दी थी।

0
330

न्यूज़लिंक हिंदी। अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन नहीं हुआ है। उनकी निधन की खबरें झूठी थीं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को उनके मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की खबर दी थी। अब अभिनेत्री ने इसका खुलासा किया है कि उनका निधन नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए पूनम ने अपने जीवित होने की जानकारी दी है। इसके बाद अभिनेत्री पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़े: Kanpur: सुनील गावस्कर की सास का निधन, कानपुर स्थित सिविल लाइंस में ससुराल पहुँचे क्रिकेटर

उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है। अपनी मौत का तमाशा करने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था।

ये भी पढ़े: Bharat Ratna: BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान, PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

अभिनेत्री की पोल अब खुल चुकी है और इसके साथ ही उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नफरत झेलनी पड़ रही है। इस भद्दे मजाक के लिए यूजर्स और सितारे उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here