क्रिसमस में प्रभास की ‘सलार’ करेगी शाहरुख खान की ‘डंकी’ से क्लैश, किसे होगा नुकसान?

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' इस साल क्रिसमस वाले वीकेंड से पहले आ रही है। अब शाहरुख से टक्कर लेने, प्रभास भी अपनी फिल्म 'सलार' लेकर आ रहे हैं 'सलार' क्रिसमस वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में शाहरुख खान की 'डंकी' से क्लैश करेगी।

0
526

न्यूजलिंक हिंदी। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ इस साल क्रिसमस वाले वीकेंड से पहले आ रही है। अब शाहरुख से टक्कर लेने, प्रभास भी अपनी फिल्म ‘सलार’ लेकर आ रहे हैं ‘सलार’ क्रिसमस वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में शाहरुख खान की ‘डंकी’ से क्लैश करेगी। पिछले साल ‘डंकी’ रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए राजकुमार हिरानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “शाहरुख खान आखिर हमने एक साथ फिल्म बनाने का फैसला ले ही लिया। डंकी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद एक्साइटेड हूं। अगले क्रिसमस पर आपके पास आ रहा हूं। दोनों ही बहुत बड़ी फिल्में हैं और दोनों में काफी कुछ दांव पर लगा है। दोनों फिल्मों का क्लैश इंडियन सिनेमा के लिए, एक दिन की सबसे बड़ी कमाई लेकर आ सकता है।

ये भी पढ़ें: DELHI : वाटर टैंकर की जगह आरओ ATM से मिलेगा पानी, CM केजरीवाल ने DJB को दिए निर्देश

डंकी और सालार का बजट
‘डंकी’ तकरीबन 100 करोड़ के बजट में बनी है, तो सालार लगभग 250-300 करोड़ की लागत में बनाई गयी है। दोनों बड़े बजट की फिल्में हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि विदेशों में शाहरुख खान की पापुलैरिटी देखते हुए ‘डंकी’, प्रभास की ‘सालार’पर हावी होगी। वहीं देश में शायद इन दोनों फिल्मों में जमकर टक्कर होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने किया ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ, हर एक दिन अलग – अलग थीम पर होंगे कार्यक्रम

15-20 फीसदी हो सकता दोनों फिल्मों को नुकसान
राज बंसल का कहना है कि इस पूरे परिदृश्य को देखें तो ‘सालार’ और ‘डंकी’ दोनों को 15 से 20 फीसदी नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि क्रिसमस वीकेंड पर हॉलीवुड की बड़ी फ्रेंचाइज ‘एक्वामैन’ भी दस्तक दे रही है। ऐसे में ‘डंकी’ का संभलना मुश्किल हो सकता है। हालांकि ‘डंकी’ प्रवासियों से जुड़ी कहानी है तो परदेस में रह रहे भारतीयों को ये फिल्म कनेक्ट कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here