न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तरप्रदेश। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा के भी कई प्रबंध किए गए हैं। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि नगर की सुरक्षा में तकनीक का भी प्रयोग किया गया है। पुलिसकर्मी सादी वर्दी के अलावा आधिकारिक वर्दी में भी तैनात होंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh: On security arrangements in Ayodhya in view of Ram Temple Pran Pratishtha ceremony, Prashant Kumar, Special DG Law & Order says, "…There will be a separate dress code for the police at the places where the general public or common devotees will visit.… pic.twitter.com/SLKTP7nMU0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2024
प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार से अनुष्ठान शुरू हो गए हैं जो कि 22 जनवरी तक चलेंगे। इसके लिए अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्घालुओं को देखते हुए अलग-अलग भाषा बोलने वाले ट्रेनी आईपीएस अफसरों की भी तैनाती की गई है। पूरे नगर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें :UP News: 108 फीट लंबी अगरबत्ती गुजरात से पहुंची अयोध्या, रामनगरी में फैलेगी खुशबू

