Prayagraj : डीजे के साउंड को लेकर कांवड़ियों और नमाजियों के बीच हुआ विवाद, पढ़िए पूरी खबर

0
85

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए जल लेने जा रहे कांवड़ियों और नमाजियों के बीच जमकर विवाद हो गया।

फिर इसके बाद कांवड़ियों पर जमकर ईंट पत्थर चल गए। और इस घटना को लेकर तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि 15 नामजद सहित 35 अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

और फिर डीजे के साउंड को लेकर यह विवाद हुआ, साथ ही प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा गांव में डीजे संग जुलूस निकाल रहे कांवड़ियों का दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया।

और कांवड़ियों का आरोप है कि उन पर ईंट-पत्थर और तलवार से हमला किया गया, जिसमें कई कांवड़िए घायल भी हुए हैं। और आरोप यह भी है महिलाओं से अभद्रता की गई उनको भी निशाना बनाया गया।

साथ ही चश्मदीदों का कहना है कि दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के पास पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने कांवड़ियों को डीजे की आवाज कम करने को कहा।

और फिर बस इसी बात पर विवाद हो गया। और आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

घटनास्थल पर लाठी-डंडों, तलवार आदि से हमला कर दिया गया। और फिर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

और घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने नारेबाजी भी की। और फिर इसके बाद हिंदू संगठन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। और हिंदू संगठनों ने कांवड़ियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं इस पूरी घटना को लेकर डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत का कहना है कि मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here