Prayagraj : नर्सरी के बच्चे के साथ स्कूल में हैवानियत की हद पार , शरीर पर मिले काटने के निशान, आखिर ऐसा क्यों

0
146

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चार साल के मासूम की स्कूल में बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

साथ ही बच्चा एक कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षा का छात्र था। और इस मामले में पुलिस ने स्कूल के शिक्षिकाओं के खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना के महेवा पश्चिम में गुरुवार को एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। और परिजनों की तहरीर पर बच्चे की मौत को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

इसके साथ ही मृतक बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। डीसीपी यमुनानगर जोन विवेक चंद्र यादव के मुताबिक परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक स्कूल की दो शिक्षिकाओं द्वारा बच्चे के साथ मारपीट की गई थी।

और डीसीपी के मुताबिक तहरीर के आधार पर ही दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। और डीसीपी यमुनानगर जोन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन चोटें भी आई है।

साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के आइब्रो के ऊपर कट का निशान मिला है। और बच्चे की जीभ भी दांत से कटी हुई पाई गई है।

और बच्चे के प्राइवेट पार्ट को लेकर भी डॉक्टर ने अपना ओपिनियन दिया है। जिसके आधार पर ही बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई जा रही है।

और डीसीपी के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल लगातार कर रही है। और पुलिस इस मामले में स्कूल से लेकर घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here