प्रयागराज: महाशिवरात्रि में माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर छह लाख लोगों ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और सुबह 10 बजे तक करीब छह लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया।

0
525

न्यूज़लिंक हिंदी। आज महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज में माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक करीब छह लाख लोगों ने यहां गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और सुबह 10 बजे तक करीब छह लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया।

ये भी पढ़े : Kanpur: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा का अद्भुत श्रृंगार, दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंज रहे शिवालय

साथ ही नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग शिवलिंग पर माला फूल, दूध आदि चढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्नानार्थियों की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई 6,800 फुट से बढ़ाकर 8,000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र बदलने की सुविधा स्थापित की गई है।

तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है विशेषकर बेलपत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर आदि अर्पित किया जाता है।

ये भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : IGI एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाली कामकाज की पूरी जिम्मेदारी, गुलाबी रंग में होगा हवाई अड्डा

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपनी बारात में उन सभी को आमंत्रित करते हैं जिनकी समाज उपेक्षा करता है। इसीलिए भोलेनाथ को पतित पावन कहा जाता है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (माघ मेला) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नगर के मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर और नागवासुकी मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here