Preity Zinta एक बार फिर बड़े पर्दे पर बिखेरेंगी जलवा, सनी देओल के साथ इस फिल्म में जमेगी जोड़ी

गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता के पास इस समय कई फिल्में हैं, जिसमें वे अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

0
447

न्यूज़लिंक हिंदी। गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता के पास इस समय कई फिल्में हैं, जिसमें वे अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। ‘गदर 2’ की भारी सफलता के बाद अभिनेता पहले से ही ‘सफर’ की शूटिंग पूरी करने के करीब हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘लाहौर 1947’ की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह पीरियड फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित होगी।

ये भी पढ़े : BJP: ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, भाजपा ने लॉन्च किया लोकसभा चुनाव 2024 कैंपेन

सनी देओल की फिल्म से कमबैक कर सकती हैं प्रीति जिंटा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा को 24 जनवरी को मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर निकलते देखा गया, जहां वो लुक टेस्ट के लिए गई थीं। एक सोर्स से जानकारी मिली है कि अभिनेत्री ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर: 1947 के लिए अपना लुक टेस्ट दिया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर सकती हैं। फिलहाल फैंस प्रीति को सनी की फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

कई फिल्मों में प्रीति-सनी की जोड़ी ने मचाया धमाल
प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी पहले भी कईं फिल्मों में नजर आ चुकी है। दोनों ने ‘हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘फर्ज’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। सनी देओल ने पिछले साल गदर 2 से अपनी शानदार वापसी की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। जिसके बाद अब आमिर खान ने उन्हें लाहौर 1947 ऑफर की।

ये भी पढ़े : 40 लाख रुपए, 40 आईफोन, विला… तेलंगाना ऑफिसर के पास मिला ‘कुबेर’ का खजाना, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद

लाहौर: 1947 की शूटिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक आरएस प्रसन्ना निर्देशित सितारे ज़मीन पर आमिर खान के दिल के करीब है और उन्होंने एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए अपना बेस्ट दिया है जो दर्शकों को सही भावनात्मक रूप से प्रभावित करेगी। जहां आमिर सितारे ज़मीन पर शो को लीड कर रहे हैं तो वहीं उनका प्रोडक्शन, लाहौर: 1947 की शूटिंग भी फरवरी में शुरू कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक “लाहौर: 1947 राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित एक पार्टिशियन ड्रामा है जिसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगें। फिल्म 12 फरवरी, 2024 को फ्लोर पर जाएगी। बीते युग को फिर से रीक्रिएट करने के लिए मुंबई में सेट का काम शुरू हो चुका है| विभाजन युग के आसपास के भारत को फिर से बनाने के लिए कई बड़े सेट लगाए जा रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here