पशुपति पारस का इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मु ने किया स्वीकार, किरेन रिजिजू को मिली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी

अर्थ साइंस मंत्री मिनिस्टर किरण रिजिजू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दे कि पारस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार में हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के सांसद पशुपति कुमार पारस ने केंद्र सरकार से अपना नाता तोड़ लिया है। उन्होंने बीते कल यानी मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अब उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

आज एक बयान में आगे कहा गया है कि अर्थ साइंस मंत्री मिनिस्टर किरण रिजिजू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बता दे कि पारस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत में अपनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को शामिल नहीं करके उसके साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें : Telangana: राज्यपाल पद से दो दिन पहले तमिलिसाई सौंदरराजन ने दिया था इस्तीफा, अब बीजेपी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here