जम्मू और कश्मीर। श्रीनगर स्थित श्री आदि शंकराचार्य मंदिर के पुजारी ने कहा कि कुछ दिन पहले, कुछ घटना (पहलगाम आतंकवादी हमला) हुई, यह एक ऐसी घटना थी जो असुर भी नहीं कर सकते, लेकिन सभी हदें पार कर दी गईं। उन्होंने कहा कि राजा बलि के पास जब देवता लोग गये तो उनपर असुर बाण चलाने लगे। लेकिन राजा बलि ने तुरंत कहा कि जो बिना शस्त्र के आया हो उसपर आक्रमण नहीं करते हैं और बाण चलाने से रोक दिया। इन लोगों ने जो किया वह कोई नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार उनका सामना करना चाहिए।
https://x.com/ANI/status/1918254099922829440

