Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie ने की घुड़सवारी, खुशी से फूले नहीं समाई एक्ट्रेस, शेयर की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।

0
231

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। वे अपनी लाडली के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हसबैंड निक जोनस और अपनी बेटी के साथ हॉलीडे डिनर एंजॉय करती दिखी थीं। वहीं अब प्रियंका की बेटी मालती मैरी ने घुड़सवारी की है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रियंका ने मालती मैरी की शेयर की तस्वीर
24 दिसंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटी मालती मैरी की घुड़सवारी की एक प्यारी झलक साझा की। तस्वीर मालती के पीछे की तरफ से क्लिक की गई है, जो उपयुक्त राइड आउटफिट में सजी हुई थीं और जूते व हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी थीं।मालती की घुड़सवारी को देखकर प्रियंका अपनी खुशी को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपनी बाहें फैलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

ये भी पढ़े : Kanpur: पुलिस चौकी के बगल से चोरों ने चोरी को दिया अंजाम, बैंक के ATM से, नकदी और AC लेकर फरार

अभिनेत्री ने एक कैज़ुअल लेकिन चिक लुक चुना था। उन्होंने एक व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक लेगिंग के साथ एक ओवरसाइज्ड कोट पहना था। प्रियंका ने अपने लुक को सनग्लासेस और एक टोपी से पूरा किया था। मां-बेटी की जोड़ी के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो घुड़सवारी की ड्रेस पहने, काउबॉय टोपी लगाए हुए थी, जो संभवतः मालती के घुड़सवारी एडवेंचर वर्क के लिए गाइडेंस और ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए मौजूद थीं।

ये भी पढ़े : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया, मुंबई में आठ विकेट से मिली जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here