प्रियंका गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर BJP पर दागे सवाल, ‘देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ…’

चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा। दरअसल, उन्होंने कहा कि 38 कॉरपोरेट्स ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,004 करोड़ रुपये दान किए है।

0
217

न्यूज़लिंक हिंदी। चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा। दरअसल, उन्होंने कहा कि 38 कॉरपोरेट्स ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,004 करोड़ रुपये दान किए है। साथ ही प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में कभी भी किसी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता नहीं दी।

ये भी पढ़े : पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने थामा BJP का दामन, देश में राफेल जेट लाने में निभाई थी प्रमुख भूमिका

उन्होंने आगे कहा कि 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे।

ये भी पढ़े : दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन ‘लोकतंत्र को बचाने’ के लिए 31 मार्च को करेगा महारैली, कांग्रेस बोली- देश के लोकतंत्र पर हमला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारतीय स्टेट बैंक ने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड की जानकारी उपलब्ध करा दी है। चुनावी बॉन्ड की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here