IIT Kanpur में Prof. Sameer Khandekar का निधन, मंच पर दे रहे थे लेक्चर, तभी आया हार्टअटैक

IIT कानपुर कैंपस से एक बुरी ख़बर है। आईआईटी कैंपस में एल्युमिनाई मीट को संबोधित करते समय वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो.समीर खांडेकर का निधन हो गया।

0
248

न्यूज़लिंक हिंदी। IIT कानपुर कैंपस से एक बुरी ख़बर है। आईआईटी कैंपस में एल्युमिनाई मीट को संबोधित करते समय वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो.समीर खांडेकर का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें मंच पर ही हार्टअटैक आया और वह गिर गए। उनके गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉर्डियोलाजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रो.समीर प्रोफेसर होने के साथ डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद पर भी कार्यरत थे।

ये भी पढ़े : J&K में अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर, तीन भागे

संबोधन के समय आए हार्टअटैक को पहले मौजूद लोगो नहीं समझ पाए लेकिन अचानक की जमीन पर उनके गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल ही रावतपुर स्थित कॉर्डियोलाजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सेहत से जुड़े विषय पर ही कर रहे थे चर्चा
शुक्रवार को आईआईटी के ऑडिटोरियम में चल रहे कार्यक्रम में प्रोफेसर स्टेज पर खड़े होकर संबोधन कर रहे थे। जिस वक्त उन्हें अटैक पड़ा इस वक्त प्रो। खांडेकर सेहत से जुड़े विषयों पर बात कर रहे थे। इस दौरान वह सभी से अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कह रहे थे तभी अचानक से उनकी तबियत बिगड़ने लगी।

ये भी पढ़े : 30 दिसंबर को Pm Modi आएंगे अयोध्या, एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक करेंगे रोड शो, होगी बड़ी जनसभा

कुछ देर के लिए तो लोग समझ ही नहीं पाए। वहां मौजूद लोगो को लगा की वो भावुक हो रहे हैं। लेकिन अचानक ही वह मंच पर गिर गए जिससे वहां अफरातफरी। उन्हें तत्काल ही नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है उन्हें पूर्व में कोलेस्ट्राल की दिक्कत हुई थी जिसके लिए वो दवाएं भी ले रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here