न्यूज़लिंक हिंदी। एक चिंताजनक खबर सामने आई, महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डॉक्टर और उनकी बेटी के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुणे नगर निगम के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर को बुखार आया और शरीर पर चकत्ते हो गए। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल ने उनके ब्लड के सैंपल पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थानको जांच के लिए भेजे थे। उन्होंने बताया कि 21 जून को रिपोर्ट आई। इसमें डॉक्टर के जीका वायरस से संक्रमित होने की मुख्य रूप से पुष्टि हुई।
पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर पुणे के एरंद्वाने इलाके का रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद उनके परिवार के पांच सदस्यों के ब्लड के सैंपल भी जांच के लिए भी भेजे गए।
जांच में उनकी 15 साल की बेटी के संक्रमित होने की मुख्य रूप से पुष्टि हुई। जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर की इसी प्रजाति को डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। इस वायरस की सबसे पहले 1947 में युगांडा में संयुक्त रूप से पहचान हुई थी।

