Punjab: AAP कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या, रेलवे क्रॉसिंग पर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

गोपी चोहला फाटक के बिल्कुल करीब ही थे कि पीछे से स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें लोग कार से बाहर निकले और गोपी चोहला की कार के समीप आकर पिस्टलों से पांच राउंड फायर किए।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी, पंजाब। तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दे कि विधानसभा हलका खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के करीबी गुरप्रीत सिंह की शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोहला साहिब का रहने वाला था। गोपी चोहला के खिलाफ 2017 में कपूरथला के सुल्तानपुर लोदी में इरादतन हत्या का केस दर्ज था। केस के संबंध में अदालत में पेशी के लिए वह अपनी कार में सवार होकर सुबह 8.40 पर घर से निकले। गोपी चोहला अकेले ही कार में थे। शुक्रवार सुबह अपनी कार से सुल्तानपुर लोधी अदालत में तारीख पर जा रहा था।

जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। गोपी चोहला फाटक के बिल्कुल करीब ही थे कि पीछे से स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें लोग कार से बाहर निकले और गोपी चोहला की कार के समीप आकर पिस्टलों से पांच राउंड फायर किए।

गोलियां लगते ही गोपी चोहला की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तरनतारन के एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि मृतक को पांच गोलियां लगी हैं।

ये भी पढ़ें : Bihar: तेजस्वी यादव लोगो को संबोधित करते हुए बोले, इंशाअल्लाह हमलोग इसबार चुनाव जरूर जीतेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here