Punjab : पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, इस हादसे में 4 लोगों की मौत, 25 हुए घायल

0
175

पंजाब के मुक्तसर में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। और यह धमाका रात के वक्त हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। फैक्ट्री में आग की लपटें उठने लगी और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी भी मच गई।

और फिर इस धमाके में अब तक 4 लोगों की मौत दर्ज की गई है। और वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के वक्त पटाखा फैक्ट्री में रात के वक्त करीब 40 लोग काम कर रहे थे, उन 40 कर्मचारियों में से ही 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और आग से झुलस भी गए हैं। और वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में भी दबे हुए हैं।

और फिर इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड से लेकर राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए। और इसी के बाद जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ।

और इस हादसे में घायल हुए लोगों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है और सभी का इलाज जारी है। साथ ही मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ इसकी सटीक वजह अभी तक पता नहीं चली है। और इसी के साथ प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

और साथ ही पुलिस का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है, तो फैक्ट्री मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here