न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है, कांग्रेस की पूर्व विधायक रह चुकी नेता सत्कार कौर और उनके ड्राइवर को फिरोजपुर रूरल से स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया।
उनसे पास से 100 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है, उनके खिलाफ केस मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाने में केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पूर्ण जांच कर रही है। पूर्व विधायक सत्कार कौर की गिरफ्तारी के बाद उनके घर में छापेमारी की गई, इस दौरान घर से 28 ग्राम चिट्टा और 1.56 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है।
बता दें कि सत्कार कौर ने साल 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी, पंजाब पुलिस ने पूर्व विधायक सत्कार कौर और उनके भतीजे को खरड़ से हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में मुख्य रूप से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 128 ग्राम हेरोइन और 1.56 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार लग्जरी वाहनों, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, वरना और शेवरले को भी जब्त किया है, पुलिस ने आरोपी सत्कार कौर को 100 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, ये जानकारी आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने दी।
पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बुधवार को पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी और उनके भतीजे को खरड़ के सनी एन्क्लेव के पास उस समय गिरफ्तार किया जब वे 100 ग्राम हेरोइन की तस्करी करने की फिराक में जुटे हुए थे, ये जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जसकीरत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस टीमों ने पूर्व विधायक के घर से पहले 28 ग्राम और फिर 100 ग्राम हेरोइन बरामद भी की, जिसके बाद हेरोइन की कुल बरामदगी 128 ग्राम हो गई। घर की तलाशी के दौरान 1.56 लाख रुपये नकद, कुछ सोने के आभूषण और हरियाणा और दिल्ली नंबर की कई कारों की रजिस्ट्रेशन प्लेटें भी बरामद की गईं।
इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू, हुंडई वरना और शेवरले सहित चार वाहन भी जब्त किए गए, इस मामले में और कड़ियां जोड़ने के लिए आगे की पूर्ण जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की भी मुख्य संभावना है।

