न्यूज़लिंक हिंदी। दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं। क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह मार्च महीने में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जी हां, सिद्धू मूसेवाला की मां एक विशेष तकनीक से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में खुशी की गूंज सुनाई देगी। यही वजह है कि वह पिछले कई महीनों से कम ही बाहर निकलते हैं और हर रविवार को अपने बेटे के फैन्स से भी नहीं मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े : Uttar Pradesh: राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सपा मुखिया ने कहा,- प्रदेश की जनता सब देख रही है
बता दें कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा के जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी हत्या के बाद परिवार के वारिस को लेकर मूसेवाला के प्रशंसकों में निराशा पाई जा रही थी, और परिवार पहुंचने वाले प्रार्थना कर रहे थे कि बलकौर सिंह सिद्धू के घर एक बच्चा पैदा हो गायक के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने पुष्टि की कि हम भगवान के आभारी हैं कि हमारे आंगन में नया बच्चा आ रहा है।
ये भी पढ़े : Kanpur: करौली शंकर महादेव धाम से निकाली रोग मुक्त शोक मुक्त भारत पदयात्रा, श्रद्धालुओं को किया संबोधित

