Punjab News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सिद्धू का दावा, ‘भगवंत मान ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए साधा था संपर्क’

एक इंटरव्यू के दौरान जब नवजोत सिंह सिद्धू से उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भगवंत मान को लेकर यह बात कही।

0
358

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताते हुए उनसे संपर्क किया था। एक इंटरव्यू के दौरान जब नवजोत सिंह सिद्धू से उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भगवंत मान को लेकर यह बात कही। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इंटरव्यू की एक क्लिप साझा की। पंजाब सीएम भगवंत मान की ओर से सिद्धू के दावों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़े : SP MLA Irfan Solanki: कानपुर पुलिस की एक और भारी चूक, इरफान सोलंकी की काग़ज़ों में सीज गाड़ी घर पर खड़ी मिली

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की है। सिद्धू के दावे पर मान ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिद्धू ने कहा, ”मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह बताएंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बता दूंगा (जहां वह मुझसे मिले थे)।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा देंगे तो मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होते हैं तो भी मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं।’’ सिद्धू ने आगे दावा किया कि उन्होंने मान से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वह उन्हें नहीं छोड़ सकते।

ये भी पढ़े : Manipur: भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी का अपहरण, परिजनों को पहले से मिल रही थी धमकियां

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि फिर इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई। सिद्धू ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सिर्फ पंजाब के लोगों की सेवा करना है। सिद्धू ने पंजाब पर ‘बढ़ते कर्ज’ को लेकर मान नीत आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”वे विमान और लग्जरी वाहनों में यात्रा करते हैं, लेकिन कर्ज पंजाबियों को चुकाना पड़ता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here