Punjab : मोहाली में हैरान करने वाला मामला, मोमोज और नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, मालिक मोके से फरार

0
217

पंजाब के मोहाली में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया , मोमोज और नूडल्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में खाद्य सामग्री में मिलावट का मामला सामने आया है।

फैक्ट्री में भारी गंदी के साथ फ्रिज से एक जानवर का सिर भी बरामद हुआ है, जो कुत्ते जैसा लग रहा है। और यह फैक्ट्री मोहाली के मटौर में एक रिहायशी इलाके में चल रही थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील भी कर दिया है।

और फिलहाल फैक्ट्री का मालिक और इसमें काम करने वाले कर्मचारी फरार भी बताए जा रहे हैं। और प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। और हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल भी उठ रहे हैं।

इसके साथ ही फैक्ट्री की जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने आसपास की कुछ दुकानों की चेकिंग भी की गई। चेकिंग के बाद कुछ दुकानों से मीट के सैंपल भी लिए गए और कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ भी दिया गया।

और मोमोज में मिलावट का मामला तब सामने आया, जब ग्रामीणों ने फैक्ट्री का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए मौके पर छापा मारा और वहां मौजूद उपकरणों को नष्ट भी कर दिया।

और वीडियो में साफ दिख रहा था कि फैक्ट्री में मोमोज बनाने के लिए गंदी गोभी का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। और साथ ही मोमोज बनाने के सामान और उपकरण बाथरूम में भी रखे हुए थे।

और स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो साल से मोहाली में यह फैक्ट्री चल रही थी और इसमें नेपाली मूल के आठ से दस लोग काम करते थे।

मिलावट और गंदगी को लेकर काफी समय से शिकायतें भी मिल रही थीं। और ये भी बताया जा रहा है कि यहां बनने वाले नूडल्स और मोमोज चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सप्लाई भी किए जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here