Punjab Train Accident: फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, दो लोको पायलट घायल

0
218
ट्रेन हादसे में इंजन भी पलट गया। फाटो एएनआई।

न्यूजलिंक हिंदी। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के समीप माधोपुर चौकी के पास रविवार तड़के दो रेल गाड़ियों की टक्कर हो गई। करीब सुबह 3:45 बजे हुये रेल हादसे में एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए हैं। इनकी पहचान सहारनपुर यूपी के विकास कुमार (37) और हिमांशु कुमार (31) के तौर पर हुई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है। हिमांशु की पीठ पर इंजरी है, दोनों की ही हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: Kanpur : प्रयागराज हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स , आज रात से लागू होगा टैक्स

इस तरह हुआ हादसा
रेलवे के जानकारों के अनुसार हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया। हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं।

यात्रियों में मची चीख-पुकार
जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिलकुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

क्या कहते हैं अधिकारी
सरहिंद पुलिस स्टेशन के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) रतन लाल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि एक दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं। दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: बेकनगंज में दो महिलाओं ने दया दिखा खिलाई चाट, फिर बातों उलझा ले उड़ी नौ माह का बच्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here