रिश्ते को किया शर्मसार: भतीजी के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को बताया कि वह जनवरी माह में घर पर अकेली थी। उस समय उसके फूफा ने उसे घर पर अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

0
308

न्यूज़लिंक हिंदी, पंजाब। लुधियाना के एक गांव में युवती के साथ उसके फूफा ने ही दुष्कर्म कर डाला। बता दे कि आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। मगर पेट दर्द होने पर भतीजी छह हफ्ते की गर्भवती निकली।जिसके बाद उसने सारी बात परिवार को बताई।

वहीं परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना लाडोवाल पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उसे जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जनवरी माह में घर पर अकेली थी। उस समय उसके फूफा ने उसे घर पर अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 26 फरवरी को अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा।

उसने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद निजी अस्पताल में चेकअप कराया तो खुलासा हुआ कि पेट में छह सप्ताह का बच्चा पल रहा है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें : Ayodhya: विधायक अभय सिंह ने सपा पर लगाया आरोप, बोले- सपा नेतृत्व ने रामलला के दर्शन करने से रोक रखा था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here