Raebareli :आज राहुल रायबरेली से पर्चा भरेंगे, सोनिया समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से नामांकन भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत को झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा भी करेगी। राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ रायबरेली पहुंच गए हैं।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी अपने नामांकन से पहले रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं, उनके नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूर्ण रूप से किए गए हैं।

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति को पूर्ण रूप से वापस लाना चाहते हैं। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे, अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य रूप से कहा, राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली ही चलिए।

रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी मुख्य रूप से जीतेंगे।

राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमात दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here