Rahul Dravid: टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, BCCI ने कार्यकाल बढ़ाया

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। वर्ल्ड कप फाइनल के ख़त्म होने के बाद ही द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद द्रविड़ की बोर्ड से बातचीत हुई और यह तय हुआ कि द्रविड़ कम से कम टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिकी की मेजबानी में होना है।

द्रविड़ सहित पूरे भारतीय कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बढ़ाया गया है। जिसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ ने 2021 में T-20 वर्ल्ड कप के बाद दो साल के कार्यकाल के लिए रवि शास्त्री की जगह ली थी। द्रविड़ का कार्यकाल ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के समापन के साथ समाप्त हुआ, जिसके फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था।

टीम इंडिया जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इसके अलावा द्रविड़ के नेतृत्व में 2022 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था।

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे। द्रविड़ के करीबी बता रहे थे कि वे अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने इसकी सूचना BCCI के अधिकारियों को दे दी थी।

द्रविड़ के दो साल के कार्यकाल में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच जीते। वहीं, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप अपने नाम किया। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली थी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और बांग्लादेश में सीरीज जीती। वहीं, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज जीतने में भी टीम इंडिया कामयाब हुई। जबकि साउथ अफ्रीका टूर पर टेस्ट और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा इंग्लैंड में पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली थी।

द्रविड़ के दो साल के कार्यकाल में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच जीते। वहीं, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप अपने नाम किया। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here