न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा में आज विपक्ष में खूब जमकर हंगामा किया। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए सैनिकों के वीरगति प्राप्त करने पर उनके परिवार को कोई भी मुआवजा नहीं मिलता है। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। राजनाथ सिंह ने बताया कि अगर कोई अग्निवीर वीरगति को प्राप्त होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की सांत्वना राशि दी जाती है।
अग्निपथ योजना भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना में भर्ती के लिए लाई गई एक मुख्य योजना है। इस योजना के तहत युवाओं को अग्निवीर के रूप में 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 25% अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में शामिल किया जाता है। जबकि बाकी 75% को सेवा निधि पैकेज के साथ सेवानिवृत्त किया जाता है।
अग्निपथ भर्ती योजना को जून 2022 में शुरू किया गया था। इस योजना का मकसद तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और जलसेना) में जवानों की औसत आयु मुख्य रूप से कम करना है। इस योजना के तहत 17 साल 6 महीने से 21 साल के युवाओं को चार साल के लिए मुख्य रूप से भर्ती किया जाता है।

