न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को पपी नूरी भेंट की थी, जिसके नाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जिस समय राहुल गांधी ने पपी का नाम रखा होगा उस समय उनके दिमाग में ये बिल्कुल नहीं आया होगा कि इसकी वजह से उन्हें कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, हुआ यूं है कि राहुल गांधी के पपी का नाम नूरी रखे जाने पर ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) खासी नाराज है। वह राहुल गांधी को चेतावनी भी दे चुकी थी।
ये भी पढ़े : Same Sex Marriage पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 3-2 के अंतर से आया निर्णय
AIMIM ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
AIMIM के प्रवक्ता फरहान ने नूरी नाम को लेकर प्रयागराज के CJM कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कोर्ट ने मामले को स्वीकार कर लिया। 8 नवंबर को सुनवाई होगी। AIMIM नेता फरहान ने कोर्ट में दाखिल मुकदमे में कहा है कि राहुल गांधी ने कुत्ते का नाम नूरी रखकर मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। इसके अलावा इस्लाम मे “नूरी” का ताल्लुक पैगम्बर मोहम्मद साहब की जात और शख्सियत से है।
ये भी पढ़े : Raghav Chadha को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फैसला आने तक सरकारी बंगले में रह सकते हैं AAP सांसद
4 अक्टूबर को सोनिया गांधी को एक पपी गिफ्ट दिया था
राहुल गांधी ने 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे के दिन अपनी मां सोनिया गांधी को एक पपी गिफ्ट किया था। उसका नाम नूरी रखा। नाम रखे जाने पर AIMIM ने आपत्ति जताई थी। राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा था। साथ ही साथ तत्काल पपी का नाम बदलने की चेतावनी दी थी। कई दिनों तक नाम न बदलने के बाद फरहान ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। फरहान का कहना है कि राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कहे 10 दिन गुजर चुके हैं। उन्होंने न तो माफी मांगी है और न ही नूरी का नाम बदला है। इसके बाद मजबूर होकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाना पड़ा है।

