न्यूज़लिंक हिंदी। Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से अदानी समूह पर निशाना साधा है। राहुल ने ‘अदानी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि’ पर रिपोर्ट पत्रकारों को दिखाई। राहुल ने इस दौरान एक सवाल पर हामी भरी की यदि कांग्रेस सत्ता में आयी तो अडानी समूह की जांच की जाएगी।
#WATCH | When asked why he is not raising questions about Sharad Pawar's meeting with Adani despite INDIA alliance united on Adani issue, Congress MP Rahul Gandhi says, " I have not asked Sharad Pawar, he is not the Prime Minister of India. Sharad Pawar is not protecting Adani,… pic.twitter.com/Yak56drO0g
— ANI (@ANI) October 18, 2023
12 हजार करोड़ रुपये की लूट का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अदानी समूह पर कोयला आयात में अधिक बिल बनाने और बिजली दरों में लोगों से 12,000 हजार करोड़ रुपये की लूट का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अदानी को सरकार का पूरा संरक्षण है, हर कोई जानता है कि उनके पीछे कौन सी ताकत है।
जनता की जेब से हो रही चोरी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस बार चोरी जनता की जेब से हो रही है, जब आप स्विच का बटन दबाते हैं तो अदानी की जेब में पैसा जाता है, पूछताछ हो रही है अलग-अलग देशों में लोग सवाल पूछ रहे हैं लेकिन भारत में कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अदानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक कोयला भारत आता है, तब तक इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। हमारी बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं। अदानी गरीब लोगों से पैसा लेते हैं, ये तो सीधी चोरी है।

