कानपुर। कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का श्रद्धांजलि देने बुधवार को कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi कानपुर आये। वह शाम को परिवार से मिलने हाथीपुर गांव पहुंचे। राहुल को देखकर शुभम की पत्नी एशन्या फफक कर रो पड़ी और 22 अप्रैल का वाकया बताया, इस दौरान उन्होंने नेता विपक्ष राहुल गांधी को एक वीडियो भी दिखाया। रोती एशन्या को राहुल गांधी ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि मैंने आतंकवाद का दर्द झेला है, मेरी दादी और पिता दोनों आतंकवाद की भेंट चढ़े। राहुल ने इस दौरान एशन्या की प्रियंका गांधी से भी मोबाइल पर बात कराई।


