उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, केदारनाथ धाम में लोगों को चाय बांटते आए नजर

पिछले दिनों राहुल गांधी को कुली की तरह सामान ढोते देखा गया तो कहीं पर उनको डोसा बनाते देखा गया तो वहीं अब एक बार वो लोगों को चाय पिलाते नजर आ रहे हैं

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। सांसद राहुल गांधी अब एक ऐसे नेता बन गए है जो न केवल आम जनता से मिलते है, बल्कि आम जनता की तरह काम भी करते नजर आ चुके हैं। राहुल का ये खास अंदाज बहुत पसंद भी किया जाता है। पिछले दिनों राहुल गांधी को कुली की तरह सामान ढोते देखा गया तो कहीं पर उनको डोसा बनाते देखा गया तो वहीं अब एक बार वो लोगों को चाय पिलाते नजर आ रहे हैं चलिए आपको विस्तार से बताते हैं-

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर..
केदारनाथ धाम में पूजा और आरती करने के बाद उन्होंने लोगों के साथ वक्त बिताया और चाय का लुत्फ भी उठाया। इस बीच वो लोगों को चाय भी बांटते नजर आए। कांग्रेस पार्टी ने इसे चाय सेवा का नाम दिया है। इससे पहले वो रविवार (05 नवंबर) को केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

राहुल गांधी तीन दिनों के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वो दोपहर को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं के साथ ही केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गांधी ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भी गर्मजोशी से मुलाकात किये।

हैलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए..
राहुल गांधी ने बताया कि भगवान केदारनाथ की शाम में होने वाली आरती में वह शामिल हुए। इससे पहले, राहुल गांधी नई दिल्ली से देहरादून हवाई अडडे पहुंचे और वहां से सीधे ही हैलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ‘‘आज, मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की. हर-हर महादेव.’

ये भी पढ़ें : PM नेतन्याहू गाजा पर परमाणु हमले के ‘विकल्प’ पर हुए नाराज, फिर दिया ये रिएक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here