राहुल गांधी आज करेंगे जम्मू-कश्मीर दौरा , दो रैलियों को भी करेंगे संबोधित

0
285

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियां प्रचार अभियान में पूरी तरह से जुट गई हैं, कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस के बीच सीटों का गठबंधन भी हो चुका है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी इस बार निर्दलियों को मजबूत करने में जुटी है, बीजेपी ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। इसी सिलसिले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल आज केंद्र शासित प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

बता दें, राहुल गांधी तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए जम्मू-कश्मीर में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी का एक विशेष विमान सुबह 10 बजे जम्मू हवाई अड्डे पर उतरेगा। हवाई अड्डे से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रामबन जिले के संगलदान जाएंगे, जहां वह सुबह करीब 11 बजे पार्टी उम्मीदवार विकार रसूल वानी के समर्थन में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे।

चुनाव आयोग ने तीन चरणों में यहां मतदान कराने के मुख्य आदेश दिए हैं, पहले चरण में18 सितंबर को, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे और अंतिम चरण में 1 अक्टूबर को वोट डालें जाएंगे। बता दें, कांग्रेस और एनसी ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की है जिसके अनुसार एनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here