मुरैना के रास्ते आज MP में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’, ग्वालियर में राहुल गांधी करेंगे रोड शो

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' शनिवार (2 मार्च) को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने मुरैना में डेरा डाल दिया है।

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ शनिवार (2 मार्च) को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने मुरैना में डेरा डाल दिया है। मुरैना में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के सभी छोटे-बड़े नेता शामिल होंगे। यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर 23 कमेटियां बनाई गई हैं, जिनका कांग्रेस नेताओं को प्रभार दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी।

ये भी पढ़े : गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास का किया एलान, PM मोदी को कहा थैंक्स, नड्डा से की ये अपील

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नेता के.के. मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि यात्रा शनिवार शाम को ग्वालियर पहुंचेगी, जिसके बाद राहुल एक रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल का हजीरा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मिश्रा ने कहा, “यात्रा शनिवार अपराह्न डेढ़ बजे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना पहुंचेगी और छह मार्च तक मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी।

ये भी पढ़े : Kanpur: कांग्रेसी नेता की गुंडई, गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता के ऑफिस में कर्मियों पर तान दी रिवॉल्वर, जानें पूरा मामला

रविवार को राहुल मोरखेड़ा में आदिवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।” मिश्रा ने कहा, “यात्रा रविवार अपराह्न दो बजे शिवपुरी में प्रवेश करेगी, जिसके बाद गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन धार और रतलाम जिलों से गुजरते हुए फिर से राजस्थान में प्रवेश करेगी।” पूर्वोत्तर में मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here