न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भजनलाल शर्मा मथुरा के गोवर्धन पहुंचे और यहां मंदिरों में दर्शन किये। मुख्यमंत्री का मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे मथुरा पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह रात को परिवार के साथ गोवर्धन पहुंचे और दानघाटी मंदिर में दर्शन किये। राजस्थान के अधिकारी दोपहर में पहुंच चुके थे। रात लगभग दस बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ भरतपुर से कार से पूंछरी पहुंचे।
ये भी पढ़े: Lucknow News :शादी में फ्री खाना खाने के चक्कर में आये युवको की आई शामत, हुई जेल
यहां पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन के बाद दाऊजी मंदिर मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का जयपुर और भरतपुर के बीच सड़क मार्ग कई स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माला पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। शर्मा ने मानपुर के पीपलकी गांव में चाय की एक दुकान पर रुक कर खुद ही चाय बनाई और गर्म चाय की चुस्की ली। भरतपुर जाते समय सड़क मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।
करीब पौने दस बजे मुख्यमंत्री काफिले के साथ पूंछरी के लौठा पहुंचे यहां राममुखिया पूंछरी के लौठा में श्रीनाथ जी मंदिर पर दर्शन कराये। मुख्यमंत्री का काफिला यहां से गोवर्धन के लिए रवाना हुआ। करीब साढे दस बजे काफिला गोवर्धन पहुंचा यहां दीपचंद पुरोहित ने मुख्यमंत्री को दानघाटी मंदिर में दर्शन कराये।
मुख्यमंत्री का करीब दो घंटे का कार्यक्रम रहा। इस दौरान विधायक नगर जवाहर सिंह बेडम, विधायक डीग शैली सिंह, गोवर्धन विधायक मेघ श्याम, मांट विधायक राजेश चौधरी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महादेव शर्मा, डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश पांडये मौजूद रहे। इस बीच जगह जगह रास्ते में मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
रास्ते में नाली में फंस गया मुख्यमंत्री की कार का पहिया

रास्ते में नाली में उनकी कार का पहिया फंस गया। ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन पहिया नहीं निकला। इसके बाद दूसरी कार मंगाई गई। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया और माइक हाथ में लेकर उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इसके बाद दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री बनने से पहले भजनलाल शर्मा अक्सर परिवार के साथ गोवर्धन के मंदिरों में पूजन और परिक्रमा के लिए आते रहे हैं।

