राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, नाले में घुसी कार, गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की कार मंगलवार को उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब उनकी कार सड़क से उतरकर किनारे के एक सीवर में फंस गई।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की कार मंगलवार को उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब उनकी कार सड़क से उतरकर किनारे के एक सीवर में फंस गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना उत्तर प्रदेश सीमा पर पूंछरी का लौठा के पास उस वक्त हुई, जब शर्मा तीर्थयात्रा के लिए गोवर्धन गिरिराज जा रहे थे।

ये भी पढ़े : प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बुरी खबर, अब रात के समय नहीं होंगे दर्शन,इस कारण से लिया बड़ा फैसला

इस हादसे में मुख्यमंत्री समेत उनके काफिले के सभी लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में सभी सुरक्षित बाल बाल बच गये हैं। बताया जा रहा है कि हादसा भरतपुर के गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा रास्ते में हुआ। गिरिराज जी परिक्रमा के दौरान सीएम की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में फंस गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को आनन फानन में दूसरे गाड़ी में बाहर निकालकर बिठाया गया और उनका काफिला रवाना हुआ।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब भरतपुर यात्रा में सीएम भजनलाल गिरिराज जी परिक्रमा को गये थे। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक सबार आ रही थी उसी को बचाने के चक्कर में सीएम की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में घुस गई। गनीमत रही कि सीएम समेत सभी सुरक्षित बचें।

ये भी पढ़े : शाहरुख की पत्नी Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, 30 करोड़ हड़पने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

हादसे के बाद दूसरी कार से रवाना हुए सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी के हादसे का शिकार होने के बाद उन्होंने दूसरी कार में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद उन्होंने पूंछरी का लौठा मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गिरिराज जी गए थे। जहां से वे अपने गृह जिले भरतपुर पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इसके बार शर्मा ने अपने घर जाकर माता-पिता से आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। शपथ के बाद सीएम शर्मा पहली अपने घर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here