न्यूज़लिंक हिंदी। राजधानी जयपुर के वाटिका रोड से दो छात्रों का अपहरण हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद पुलिस के सामने जो खुलासा हुआ, उसे जानकार पुलिस भी हैरान रह गई। पता चला कि यहां एक दोस्त ने अपने ही अपहरण की साजिश दूसरे साथी के साथ मिल कर रची थी ।
राजधानी जयपुर में पिछले दिनों हुए दो छात्रों के अपहरण के मामले में रोचक खुलासा हुआ है। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। यहां पता चला कि जो छात्रों का अपहरण हुआ, उन्हीं में एक अपहरण का सूत्रधार निकला।
अपहरण करने वाले आरोपी के साथ पुलिस ने पीड़ित बनकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।13 दिसंबर की शाम 5:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सांगानेर सदर इलाके में वाटिका रोड पर दो छात्रों का अपहरण हो गया। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी।
भीड़ में से मनीष सैनी नामक युवक ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर कमरे पर जा रहे थे। पीछे से आई एक कार ने अचानक मोटर साइकिल के आगे आकर ब्रेक लगाए। बाइक रुकते ही कार में से तीन चार बदमाश निकले और मनीष के दोस्त रामेश्वर गुर्जर और सत्यनारायण के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में पटक कर ले गए।
रामेश्वर गुर्जर और सत्यनारायण का अपहरण करने में लोकेश जांगिड़ के साथ रामेश्वर के कुछ और दोस्त भी शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है। अपहरण की घटना के बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए सत्यनारायण सैनी से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
उसके परिवार वालों और परिचितों से भी रुपए ट्रांसफर करवाए गए। बाद में पुलिस द्वारा घेरा बनाने पर आरोपी भाग छूटे। अपहरण की पूरी साजिश का भंडाफोड़ लोकेश जांगिड़ की गिरफ्तारी के बाद हुआ। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। और आगे की कार्यवाही क्र रही हैं।

