न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब महज 4 दिन बाकी रहे हैं। 25 नवंबर को प्रदेश की 199 सीटों पर मतदान होना है। पांच राज्यों में विधानसभा का चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियों के नेता भी चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। हालांकि छत्तीसगढ़ में एक चरण का चुनाव हो चुका है। वहीं मिजोरम में भी मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि मध्य प्रदेश में भी 240 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।

हालांकि राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ का दूसरा चरण बाकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। प्रचार के अंतिम दौर में अब बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाल रखी है। सोमवार यानी 20 नवंबर को पीएम मोदी का को पाली के ओम आश्रम जाडन और हनुमानगढ़ के पीलीबंगा स्थित गांधी स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रधानमंत्री राजधानी जयपुर में रोड शो करेंगे।
पाली और हनुमानगढ़ के बाद बीकानेर में रोड शो
इसी कड़ी में राजस्थान के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को पाली और हनुमानगढ़ में सभाएं करने के बाद बीकानेर पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे जादौन, पाली और 3.30 बजे पीलीबंगा में रेली करेंगे। इसके बाद प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर में 5.30 बजे रोड शो करेंगे। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को चार बजे उदयपुर शहर में रोड शो करेंगे। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के राजमसंद में दोपहर एक बजे विजय संकल्प सभा करेंगे। जबकि तेलंगाना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो जनसभा करेंगे और रोड शो करेंगे। अमित शाह 1 बजे वरांगल में और दोपहर ढाई बजे जगतियाल में जनसभा करेंगे। वहीं रंगारेड्डी में 5 बजे रोड शो करेंगे।
ये भी पढ़े : Kartarpur गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से भड़का सिख समुदाय
पीएम मोदी ने राजस्थान के पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए राजस्थान में विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की जरूरत है। कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोचती है। सनातन के लिए इन्होंने क्या क्या कहा है, पूरे देश ने देखा है। कांग्रेस और उनके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। इसका मतलब है राजस्थान की संस्कृत को खत्म करना।”
PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और उसके घमंडियां गठबंधन ने सनातन के लिए क्या-क्या नहीं कहा है। कांग्रेस और उसेक साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना, क्या आप ऐसा करने देंगे। क्या कांग्रेस के ये कारनामे चलने देंगे। क्या घमंडिया गठबंधन की ये करतूत मान्य करेंगे।”
बिहार के सीएम को भी घेरा
उन्होंने कहा, “ऐसी पावन धरती पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता, जो वहां के मुख्यमंत्री हैं ने दलित समाज के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली, जिसे कोई सामान्य नागरिक भी आम बोलचाल में नहीं बोलता, वैसी भाषा वह सदन में बोल रहे हैं। उन्होंने दलित का अपमान किया, लेकिन कांग्रेस ने इसकी निंदा तक नहीं की।” पीएम ने आगे कहा “दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर कांग्रेस पट्टी बांध लेती है। राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ। जबसे महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून पारित हुआ है, तब से इन्होंने महिलाओं के खिलाफ अभद्र अभियान छेड़ दिया है। इन लोगों ने कैसी-कैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां हमारी माताओं और बहनों के लिए किया है। बिहार के सीएम ने तो विधानसभा में हमारी माताओं के लिए घोर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है। यहां भी कांग्रेस चुप रही। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।”
ये भी पढ़े : मुंबई में फिर सूटकेस में मिली महिला की लाश, मेट्रो प्रोजेक्ट के पास फेंक गए बदमाश, जाँच में जुटी पुलिस
सीएम अशोक गहलोत पर भी साधा निशाना
मोदी ने महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा, “महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती। कभी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर-1 बना दिया है। यहां महिलाओं ने पुलिस थाने में जाकर जो शिकायत दर्ज कराई है, उसे यहां के सीएम फर्जी बताते हैं। यहां के सीएम महिलाओं को सर्टिफिकेट दे रहे हैं कि वे फर्जी मामले दर्ज करा रहीं हैं। ये महिलाओं का अपमान है या नहीं, ये महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार राजस्थान से जानी चाहिए या नहीं जानी चाहिए।”
‘कांग्रेस के लिए परिवारवाद से महत्वपूर्ण कुछ नहीं’
पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए राजस्थान में विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की जरूरत है। कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोचती है। यह अपने एक परिवार के अलावा कुछ और नहीं सोचती।”

