Rajasthan Election: अशोक गहलोत ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री एक अभिनेता हैं और वो…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य में सिर्फ 25 नवंबर तक के मेहमान हैं, इसके बाद कोई नहीं दिखेगा।

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी। विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले यहां तमाम दिग्गज जनता को लुभाने का प्रयास में लगे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य में सिर्फ 25 नवंबर तक के मेहमान हैं, इसके बाद कोई नहीं दिखेगा।

महादेव ऐप्प के मामले पर उन्होंने कहा, “एक साजिश के तहत लाल डायरी और महादेव ऐप्प का प्रकरण सामने आया है. इस मामले में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की साजिश थी. राजस्थान में भी 50 छापे मारे गए लेकिन क्या हुआ?”

राजस्थान सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री एक अभिनेता हैं और वो अभिनय करते हैं. वो कहते हैं कि मुझे नीच कह दिया, मैं ओबीसी हूं. उनको किसी ने भी नीच नहीं कहा था. उन्होंने तो एकदम माहौल ही बना दिया. हमने राजस्थान में शानदार काम किया है और एक से बढ़कर एक नए कानून बनाए.”

25 तक के मेहमान हैं, उसके बाद ये दिखेंगे नहीं.”
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “भड़काऊ भाषण दिए जा रहे हैं, राजस्थान के चुनाव में हिंसा और तनाव की बात की गई। कन्हैयालाल को मारने वाला इनका ही कैडर था। राजस्थान में बीजेपी ने धावा बोल दिया क्योंकि ये सरकार गिरा नहीं पाए, फेल हो गए थे। बीजेपी को झटका लगा इसलिए ये जो बीजेपी के नेता राज्य में आ रहे हैं वो 25 तक के मेहमान हैं, उसके बाद ये दिखेंगे नहीं.”

आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी नेता हिंसा की भाषा जानते हैं और एक ही तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. हमने उनके अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को विधानसभा स्तर पर रखा जाए. बीजेपी हमारी 10 गारंटियों पर बात करे,

ये भी पढ़ें : इजरायल ने बंधकों की रिहाई पर बोलते हुए कहा- शुक्रवार से पहले गाजा के लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा

उसकी कमियां बताए लेकिन राजस्थान में उस पर बहस नहीं हो रही. जितने नेता आते हैं सुबह से शाम तक एक ही तरह की भाषा बोलते हैं. इन्हें जनता को इस तरह से भड़काने का अधिकार नहीं है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here