Rajasthan Election Voting : राजस्थान में सुबह 7 बजे से मतदान जारी, CM गहलोत का दावा-हमारी सरकार बन रही है

आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। आपको बता दें कि 200 में से 199 सीटों पर ही वोटिंग हो रही है। करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है।

0
239

न्यूज़लिंक हिंदी। आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। आपको बता दें कि 200 में से 199 सीटों पर ही वोटिंग हो रही है। करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। राजस्थान समेत पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। बीजेपी के साथ यहां कांग्रेस के लिए भी कड़ी परीक्षा है जिसे साबित करना है कि वो 2024 में बीजेपी को टक्कर देने के लिए तैयार है।

जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट। वहीं, गहलोत ने कहा, ये चुनाव मोदी जी का नहीं है, ये विधानसभा चुनाव है। आज के बाद ये दिल्ली वाले सब गायब हो जाएंगे, हम 5 साल यहीं रहेंगे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट पर वोट डालने के बाद बोले, पूरा मामला अंडर करंट चल रहा है। हमने जो गारंटी दी थी जो कानून बनाए थी, जो स्कीमें थी उस पर मुहर लगेगी। इस पर सवाल पूछे जाने पर कि वसुंधरा राजे ने वोट डालने से पहले पूजा की तो उन्होंने कहा, पूजा पाठ तो सभी करते हैं। लेकिन जो माहौल है उसके आधार पर कह सकता हूं कि सरकार हमारी बनेगी।

ये भी पढ़े : इजरायल और हमास के बीच रोका गया युद्ध, छोड़ा गया बंधकों का पहला ग्रुप, 13 इजरायली और 12 थाई नागरिक शामिल

अपने पिता सीएम अशोक गहलोत के साथ वोट डालने पहुंचे उनके बेटे वैभव गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है। यहां पर रिवाज बदल जाएगा, इसलिए ही बीजेपी घबराई हुई है। उन्होंने लाल डायरी का जिक्र कर कहा कि यह सभी मनगढ़ंत बाते हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान की हर सीट पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है। बीजेपी को लग गया है कि उनके हाथ से राजस्थान निकल गया है।

क्या बदलेगा राजस्थान का रिवाज?
राजस्थान में वोटिंग जारी है। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान की जनता प्रधानमंत्री झूठ बोलो योजना को ठुकराएगी और मोदी सरकार को समझाएगी कि ED और CBI के दुरुपयोग की भी सीमा होती है। इस बार राजस्थान में रिवाज बदल रहा है। लोग ध्रुवीकरण की राजनीति को ठुकराकर कांग्रेस की उपलब्धियों और गारंटियों पर वोट कर रहे हैं। भरोसा बरकरार है।

ये भी पढ़े : मौसम: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

‘वोटिंग खत्म होने के बाद सोऊंगा, कई हफ्ते से भागदौड़ जारी है’- सचिन पायलट
राजस्थान चुनाव में जारी वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, यहां पर मेरी कई हफ्तों से भागदौड़ जारी है इसलिए वोटिंग खत्म होने के बाद सबसे पहले सोने का काम करुंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here