न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। जयपुर की हवा महल सीट से बीजेपी के विधायक का MM खान होटल के बाहर बवाल करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कह रहे हैं कि ये अपराकाशी है, इसे कराची बनाना चाहते हो, बाबा बवाल है। उन्होंने बिना लाइसेंस के चल रहे नॉनवेज फूड स्टॉल और होटलों को लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है।
कराची बनाना चाहते हो, ये अपराकाशी है
MM खान होटल के बाहर पहुंचे बालमुकुंद आचार्य ने कर्मचारियों से कहा, ‘कहां है लाइसेंस, दिखाओ लाइसेंस, सुनो उसमें कोताही मत करना, दिमाग से निकाल देना, मैं मिठाई खाने वाला नहीं हूं, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा एक पर्सेंट भी दिमाग में ये मत रखना, एक के पास भी लाइसेंस नहीं है आगे कब्जा कर रखा है। यहां टूरिस्ट कैसे आएगा, गंध मचा रखी है। कराची बनाना चाहते हो, ये अपराकाशी है। आंखें बिल्कुल मत दिखाना, बाबा बवाल है.’
आपको बता दें कि हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद ही बालमुकुंद आचार्य अपने क्षेत्र में काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं. सोमवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें जीत के बाद वो अधिकारी को नॉनवेज फूड स्टॉल हटाने के लिए लोगों के बीच फोन पर अल्टीमेटम दे रहे थे।
He is Swami Balmukundachary Maharaj. He launched crusade against Rajasthan cong govt for demolishing hindu temples in Jaipur.
BJP gave him ticket. He won from Hawa Mahal. Today he directed officials to shutdown illegal non-veg shops on streets.pic.twitter.com/FAzGl6lpoM
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 4, 2023
उन्होंने लोगों के बीच अधिकारी को फोन लगाकर पूछा था, ‘रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में बोलो. तो आप समर्थन कर रहे हो इसका, तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बचे रहे हैं वो नहीं दिखने चाहिए। मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा, मुझे नहीं मतलब है कि कौन अधिकारी है.’
ये भी पढ़ें :PAK W vs NZ W: न्यूजीलैंड की धरती पर पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

