न्यूज़लिंक हिंदी , राहूवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षक भूपेंद सिंह ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी की. वहीं, मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने तूल पकड इस घटना के बाद बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए, थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.
राजस्थान के दौसा जिले में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर को पुलिस विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. आरोपी एसआई भूपेन्द्र सिंह की बर्खास्तगी का आदेश राज्य के डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आईजी ने जारी किया.
दरअसल, राहूवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी की. वहीं, मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना के बाद बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए, थाने के बाहर सैकड़ों की सख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. गांव वालों ने आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को थाने से खींच कर निकाला और जम कर पिटाई की. इस दौरान रेपिस्ट सब इंस्पेक्टर को सेवा से बर्खास्त करने, थाने के संपूर्ण स्टाफ को निलंबित करने की मांग की गई थी. साथ ही दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी मांग रखी किराए के मकान में रहता था आरोपी ,
राज्य में विधानसभा चुनाव होने के चलते भूपेंद्र सिंह की ड्यूटी राहुवास थाने में लगी थी. आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र स… की ड्यूटी राहुवास थाने में लगी थी. आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह गांव के ही एक मकान में किराए पर रहता था. इसी दौरान जब उसके रूम के पास खेलते हुए एक 4 साल की बच्ची पहुंची थी जिसे बहला फुसलाकर भूपेंद्र कमरे में ले गया था. वहीं, बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने राजस्थान को जो कुशासन दिया है, उसी का नतीजा है..दौसा में चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात ने राजस्थान को एक बार फिर शर्मसार किया है . इस बेटी की चीखें तब तक प्रदेशवासियों के कानों में गूंजती रहेगी, जब तक कि अपराधियों को सजा नहीं मिल जाए. जब तक इस निष्क्रिय सरकार की विदाई नहीं हो जाती.’

