न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जयपुर दौरा, इसी सिलसिले में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों पहुंचे। जयपुर पेरिस से सीधे जयपुर आए हैं राष्ट्रपति मैक्रों, फ्रांस वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे हैं जयपुर। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा मौजूद रहें। राजधानी जयपुर आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक रोड शो की गवाह बनेगी।
![]()
राम के वंशजों के बसाए जयपुर में पहुंच रहे हैं मोदी
जयपुर को बसाने वाले महाराजा सवाई जयसिंह का नाम कुश के वंशजों में 289वीं पीढ़ी में अंकित है। यह बात इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है। आपको बता दें कि दो साल पहले अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान जब नौ अगस्त को शीर्ष कोर्ट ने पूछा था, क्या भगवान राम का कोई वंशज अयोध्या या दुनिया में है? तब रामलला के वकील ने कहा था, पता नहीं। तब जयपुर के पूर्व राजघराने के महाराजा भवानी सिंह की बेटी दीया कुमारी ने दावा किया था कि उनका परिवार भगवान राम के बड़े बेटे कुश के नाम पर ख्यात कच्छवाहा/कुशवाहा वंश के वंशज हैं।
ये भी पढ़े : राललला की प्राण प्रतिष्ठा हुई अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का वक्त : बुलंदशहर में बोले पीएम मोदी
पूर्व राजकुमारी और वर्तमान में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इसके कई सबूत भी दिए हैं। उन्होंने एक पत्रावली दिखाई, जिसमें भगवान श्रीराम के वंश के सभी पूर्वजों का नाम क्रमवार दर्ज हैं। इसी में 289वें वंशज के रूप में सवाई जय सिंह और 307वें वंशज के रूप में महाराजा भवानी सिंह का नाम लिखा है। इसके अलावा पोथीखाने के नक्शे भी हैं।

मोदी-मैक्रों के रिश्तों को नई मजबूती देगा गुलाबी शहर
राजस्थान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का दौरा सिर्फ रणनीतिक संबंधों के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने को लेकर भी होगा। इसीलिए उनके साथ आने वाले डेलीगेशन में सांस्कृति विभाग के अधिकारी भी आ रहे हैं। मोदी और मैक्रों के रोड शो परकोटे में होगा, जिससे यहां की ब्रांडिंग दुनिया भर में होगी।
ये भी पढ़े : ‘नीतीश ने दिखाई आंखें…’, लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने डिलीट किया CM की आलोचना से जुड़ा पोस्ट
राजस्थान की राजधानी गुलाबी शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों अपने दल बल के साथ पहुंच गए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भारत के विदेश विभाग के अधिकारी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन आम आदमी की जेहद में यह जिज्ञासा है कि आखिर मोदी ने मैक्रों से मुलाकात के लिए जयपुर को क्यूं चुना। इसके पीछे बड़ी वजह है कि मैक्रों का यह दौरा रणनीति साझेदारी के लिए तो है, लेकिन इसके साथ ही मोदी फ्रांस के साथ सांस्कृति रिश्ते भी मजबूत करना चाहते हैं।

