Rajinikanth Birthday 74th: 74 साल के हुए रजनीकांत, आइये जानते हैं थलाइवा’ के टॉप सिग्नेचर स्टाइल के बारे में

0
160

 आज, सुपरस्टार 74 साल का हो गए है, रजनीकांत ने 1975 में ‘अपूर्वा रागनगाल’ से फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा। इस फिल्म में ‘थलाइवा’ के साथ कमल हासन भी नजर आए थे।

और इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आने लगे, साल 1975 से लेकर अब तक रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। इस दौरान उनके कई स्टाइल फैंस को पसंद भी आए।

रजनीकांत को उनके अधिकांश फिल्मों में स्टाइलिश अंदाज में चश्मा पहनते हुए भी देखा गया है, उनका गॉगल्स स्टाइल उनके फिल्मों में जान डाल देती है। साथ दर्शकों और फैंस को सीटी बजाने में मजबूर भी कर देता है। रजनी ने धर्म युद्ध, बाशा, पदयप्पा, चंद्रमुखी, एंधिरन, लिंगा, कबाली जैसी कई फिल्मों में सनग्लास सिग्नेचर स्टाइल को अपनाया भी है।

जिस तरह से रजनीकांत अपने थुंडू स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं, वह थुंडू को हवा में फेंकते हैं और उसे अपने स्टाइल में वापस अपने कंधे पर फिर लाते हैं। उनका ये स्टाइल काफी पॉपुलर भी रहा है। उन्होंने इस प्रॉप का इस्तेमाल ‘एजामन’ और ‘मुथु’ जैसी फिल्मों में बहुत स्टाइलिश तरीके से किया है।

रजनीकांत की सिगरेट/बीड़ी के साथ तरकीबें बेहद ही मशहूर हैं, इसे हवा में उछालने और होठों के बीच पकड़ने काफी पॉपुलर भी रहा है। इसे वह स्टाइल अंदाज से अपने होंठो के बीच पकड़ते हैं और बंदूक से इसे जलाते हैं। ‘अन्नामलाई’, ‘मूंदरू मुगम’, ‘बाशा’ और ‘पदयप्पा’ जैसी कई फिल्मों में सुपरस्टार को इस सिगरेट सिग्नेचर स्टाइल में खूब देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here