Rajouri Attack: सेना की 2 गाड़ियों पर आतंकियों हमला, 4 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

इस ऑपरेशन को लेकर स्पोकपर्शन लेफ्टिनेंट सुनील बर्तवाल ने कहा,"बुधवार की रात से सामान्य क्षेत्र डीकेजी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

0
357

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर) को भारी हथियारों से लैस आतंकियों की ओर से घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला किए जाने पर चार जवान शहीद हो गए और दो तीन घायल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जवानों को घेरा और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर सूरनकोट पुलिस थाने के अंतर्गत धेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर एक अंधे मोड़ पर अपराह्न करीब 3.45 बजे हमला हुआ। पाकिस्तानी आतंकी संगठन की एक शाखा ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़े : Kanpur news: KDA वीसी से अभद्रता करने का मामला आया सामने, पुलिस ने किया बिल्डर को गिरफ्तार

इस ऑपरेशन को लेकर स्पोकपर्शन लेफ्टिनेंट सुनील बर्तवाल ने कहा,”बुधवार की रात से सामान्य क्षेत्र डीकेजी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था। गुरुवार को लगभग 3:45 बजे, ऑपरेशनल साइट पर सैनिकों को ले जा रहे सेना के दो वाहनों पर आतंकवादियों के जरिए गोलीबारी की गई। सेना के जवानों के जरिए तुरंत जवाबी कार्रवाई की गई।”

कर्नल बर्तवाल ने कहा कि ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। अभी शहीद होने वाले सैनिकों के नाम और रैंक का खुलासा नहीं किया गया है। इसस पहले अक्टूबर के महीने में सेना और पुलिस फोर्स पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें आर्मी के कई सीनियर अधिकारियों की जाने गई थीं। अक्टूबर 2021 में हुए हमले में आर्मी के 29 जवान शहीद हुए थे, जिसमें से 2 कप्तान और 2 जेसीओ थे।

ये भी पढ़े : Kanpur news: UP के राज्यमंत्री ने किया कानपुर का दौरा, TMC नेता की नकल उतारने के मामले में कही ये बात…

गुरुवार को जिस इलाके में घटना हुई वह पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उतना करीब नहीं था जितना कि कुछ अन्य स्थानों पर जहां छह हमले हुए थे, मामले से अवगत खुफिया अधिकारियों ने कहा कि यह अभी भी एक विश्वासघाती इलाका है। एक खुफिया अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया,”यह इलाका घने जंगलों के साथ पहाड़ी है। ऐसा लगता है कि आतंकवादियों ने घात लगाकर दोनों वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। फायरिंग का सबसे ज्यादा खामियाजा ट्रक का नेतृत्व कर रही जिप्सी को उठाना पड़ा। दो वाहनों को निशाना बनाने के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए।”

पाकिस्तानी आतंकी संगठन की शाखा ने ली हमले की जिम्मेदारी
पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घात लगाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है।

‘हो सकता है कि सैनिकों के हथियार ले गए हों आतंकी’
अधिकारियों ने सैनिकों के आतंकियों से आमने-सामने की लड़ाई में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी संभावना है कि आतंकवादी लक्षित सैनिकों के हथियार लेकर चले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here